
जबलपुर। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने तथा विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था पर नजर रखने जिला प्रशासन द्वारा कार्यपालिक दंडाधिकारियों को विभिन्न विसर्जन स्थलों पर तैनात किया गया है। इस बारे में जारी आदेश में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को समय पूर्व निर्धारित स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं तथा संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से समन्वय स्थापित कर और क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों, नगर निगम, होम गार्ड एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क में रहकर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्विघ्न सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी है। जिन कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की विसर्जन स्थलों पर ड्यूटी लगाई गई है, उनमें हनुमानताल तालाब पर प्रभारी तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल, आधारताल तालाब पर नायब तहसीलदार आधारताल रत्नेश ठवरे, भटौली स्थित विसर्जन कुंड पर नायब तहसीलदार गोरखपुर भरत कुमार सोनी, तिलवारा घाट स्थित विसर्जन कुंड पर नायब तहसीलदार गोरखपुर प्रजीत बंसोड़, उदय नगर (गोकलपुर) तालाब पर नायब तहसीलदार रांझी भीमसेन पटेल, बिलपुरा तालाब पर नायब तहसीलदार राँझी आदर्श जैन एवं मानेगॉव तालाब पर नायब तहसीलदार रांझी मौसमी केवट को तैनात किया गया है।
