वाहन की टक्कर से गाय की मौत महंत पहुंचे तब हुआ मामला दर्ज

ग्वालियर: भितरवार थाना क्षेत्र में पटेल मार्केट के सामने नया बस स्टैंड के पास वाहन की टक्कर से गाय की मौत होने के बाद पुलिस के सामने असमंजस की स्थिति बन गई। कोई स्थानीय निवासी इस मामले में रिपोर्ट लिखाने को तैयार नहीं हुआ तो पुलिस ने करहिया में गोलेश्वर पीठ के पीठाधीश्वर को इसकी सूचना दी। वह पुलिस थाने पहुंचे और गाय की मौत होने के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पटेल मार्केट के सामने अज्ञात वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौत हो गई। मामला चूंकि गाय की मौत का था इसलिए पुलिस ने किसी तरह का रिस्क नहीं लिया और स्थानीय निवासियों से कहा कि वह थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दें। लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने करहिया स्थित गोलेश्वर पीठ के पीठाधीश्वर और बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ गिरी से संपर्क कर उन्हें हादसे की जानकारी दी।

हादसे में गाय की मौत होने की सूचना मिलने पर वह करहिया से भितरवार थाने पहुंचे और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। भितरवार एसडीओपी जीतेन्द्र नगाइच ने बताया कि गाय की मौत के बाद क्षेत्रवासी रिपोर्ट लिखाने को तैयार नहीं थे, इसलिए करहिया में महंत सोमनाथ गिरि को इसकी सूचना दी थी। वह आए तो हमने तुरंत आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Next Post

सुबह खिली धूप, दोपहर से रही बादलों की लुका छिपी

Sun Jul 20 , 2025
ग्वालियर: शनिवार को शहर में सुबह से तेज धूप खिली, जिससे लोगों के उमसभरी गर्मी का हुआ। अहसास दोपहर के समय में लोगों को इससे तब राहत मिली, जब आसमान में बादल छा गए। जिले में अब भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते मौसम विभाग […]

You May Like

Play sound