वेनेजुएला में मादुरो को पकड़ने के अभियान के दौरान सात अमेरिकी सैनिक हुए थे घायल

वाशिंगटन, 07 जनवरी (वार्ता) वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के अभियान के दौरान अमेरिका के सात सैन्यकर्मी घायल हो गए थे। अमेरिकी मीडिया ‘फॉक्स न्यूज’ ने एक अनाम अमेरिकी अधिकारी के हवाले से यह खबर दी है। इसमें कहा गया है इन सात में से पांच सैनिक वापस ड्यूटी पर लौट आए हैं जबकि दो अभी भी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वेनेजुएला में अभियान के दौरान घायल हुए सभी अमेरिकी बेहतर स्थिति में हैं। हालांकि घायलों की आधिकारिक संख्या और उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। एनबीसी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जब अमेरिकी सुरक्षा बल श्री मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को उनके आवास से ले जा रहे थे, तब किसी दीवार या दरवाजे से टकराने के कारण वे दोनों भी चोटिल हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार ये चोटें मादुरो और उनकी पत्नी के अमेरिकी विशेष बल डेल्टा के सैनिकों के संपर्क में आने से पहले लगी थीं। उनके शरीर पर खरोंच और नील के निशान पाए गए हैं जो किसी दरवाजे या दीवार से टकराने के कारण हो सकते थे। एक अन्य सूत्र ने जानकारी दी कि बाद में विमान में सवार होने के दौरान इस दंपत्ति का चिकित्सकीय परीक्षण भी किया गया। गौरतलब है कि अमेरिका ने तीन जनवरी को वेनेजुएला पर एक बड़ा हमला किया और श्री मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ कर अमेरिका ले जाया गया था। इस राष्ट्रपति दंपत्ति को अमेरिकी कानूनों के तहत नार्को-टेररिज्म यानी नशीली दवाओं के आतंकवाद के आरोपों में मुकदमा चलाने के लिए न्यूयार्क ले जाया गया है। वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने अस्थायी रूप से राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को सौंप दी है।

Next Post

वीर दास ने ‘हैप्पी पटेल’ के लिए आमिर खान को किया राज़ी

Wed Jan 7 , 2026
मुंबई, 07 जनवरी (वार्ता) जानेमाने अभिनेता वीर दास ने बताया है कि उन्होंने किस तरह से आमिर खान को ‘हैप्पी पटेल’ का निर्माण करने के लिए राज़ी किया था।वीर दास ने हाल ही में अपनी आने वाली डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस को लेकर आमिर खान से मुलाकात […]

You May Like