सुबह खिली धूप, दोपहर से रही बादलों की लुका छिपी

ग्वालियर: शनिवार को शहर में सुबह से तेज धूप खिली, जिससे लोगों के उमसभरी गर्मी का हुआ। अहसास दोपहर के समय में लोगों को इससे तब राहत मिली, जब आसमान में बादल छा गए। जिले में अब भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

जिसके चलते मौसम विभाग ने ग्वालियर को रेड अलर्ट पर रखा है। बीते रोज हुई बारिश के बाद रात के समय में ठंडक बढ़ गई है, जिससे लोगों ने घरों में एसी-कूलर बंद दिए और पंखों का ही उपयोग कर रहे है। शनिवार रात को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री मापा गया। साथ ही हवा की रफ्तार 9 किमी प्रतिघंटा रही। हवा के चलने के कारण मौसम ठंडा रहा।

तापमान में गिरावट से रात में बढ़ी ठंडक

शनिवार को दोपहर तक बारिश नहीं हुई। जिससे भी लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि बीते कई दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही थी, जिससे लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। हालाकि मौसम विभाग ने ग्वालियर को रेड अलर्ट पर रखा हुआ है, जहां अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही दतिया, भिंड व मुरैना भी रेड अलर्ट पर है।

जबकि श्योपुर, होने शिवपुरी, गुना व अशोकनगर को ओरेंज अलर्ट में रखा है, जहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को बीते रोज हुई बारिश के बाद सुबह तेज धूप खिली, जिससे लोगों का उमसभरी गर्मी से बुरा हाल हो गया, लेकिन 12 बजे के बाद आसमान में फिर से बादल छा गए फिर बादलों का आना जाना लगा रहा इससे मौसम खुशगंवार हो गया।

Next Post

वियतनाम में जहाज डूबने से 37 लोगों की मौत

Sun Jul 20 , 2025
हनोई 20 जुलाई (वार्ता) उत्तरी वियतनाम के हा लॉन्ग खाड़ी में शनिवार को एक यात्री जहाज के डूब जाने से 37 लोगों की मौत हो गयी। वियतनाम समाचार एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि जहाज के मलबे को आज तड़के जाँच के लिए किनारे पर […]

You May Like