महिला से निवेश के नाम पर की धोखाधड़ी दो अलग-अलग मामलों में केस दर्ज

इंदौर:शहर में साइबर और वित्तीय ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. द्वारकापुरी और क्राइम ब्रांच थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो अलग-अलग शिकायतों पर धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पहले मामले में द्वारकापुरी क्षेत्र के गुमास्ता नगर स्थित एसबीआई एटीएम से 58 वर्षीय मनीष कुमार श्रीवास्तव के साथ ठगी की गई. फरियादी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने छलपूर्वक उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उसी कार्ड के जरिए खाते से रकम निकाल ली.

पीड़ित को तब जानकारी लगी जब खाते से पैसे निकल चुके थे. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं दूसरे प्रकरण में क्राइम ब्रांच पुलिस को 42 वर्षीय मेघा गर्ग ने निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि चेन्नई निवासी वचिनाथन थंगवेल ने खुद को कंपनी डायरेक्टर बताकर छलपूर्वक उनसे रकम ऐंठ ली. बाद में न तो निवेश का लाभ मिला और न ही रकम लौटाई गई. पुलिस दोनों मामलों में तकनीकी साक्ष्यों और लेन-देन की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Next Post

जमीन सौदे में धोखाधड़ी का मामला, बुजुर्ग महिला समेत चार पर केस दर्ज

Wed Feb 11 , 2026
इंदौर:खजराना क्षेत्र में संपत्ति खरीदने व बैचने के नाम पर धोखाधड़ी और अग्रिम राशि हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक बुजुर्ग महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी मनोज सेंधव […]

You May Like