
सिंगरौली/ देवसर में द्विवेदी बस एवं प्रधान बस के कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं होने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सार्वजनिक जगह पर हुए इस विवाद को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।
मामले को लेकर समाजसेवी योगेश द्विवेदी ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का विवाद उचित नहीं है। बस कर्मचारियों को आपसी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
