ग्वालियर को मिलेगा नवीन विश्वविद्यालय, भूमि का निरीक्षण

ग्वालियर। मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा ग्वालियर में नवीन विश्वविद्यालय शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसी क्रम में शीतला माता मंदिर मार्ग पर प्रस्तावित की गयी भूमि का निरीक्षण के अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बांदिल, मधुसूदन भदौरिया, विवेक खेड़कर, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुशवाह और प्रो. राजू वैद्य उपस्थित रहे।

शिवपुरी लिंक रोड पर आगामी 2 दो वषों में विश्वविद्यालय के निर्माण की रणनीति बनाई जा रही है। निकट भविष्य में ग्वालियर चंबल संभाग को एक ओर विश्वविद्यालय मिलने के दरवाजे खुल गये है। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये 50-55 बीघा जमीन की आवश्यकता होती है। इसलिये समिति ने सरकारी जमीन नहीं लेते हुए बल्कि निजी धनसंग्रह से जमीन खरीदी है। इसका ले आउट बनाया जा रहा है। इसके लिये मंजूरी हेतु निगम में आवेदन करेंगे।

 

Next Post

आईएलओ ने की भारत में श्रम सुधारों की सराहना

Wed Jun 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने भारत में श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने की सराहना की है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए कल्याण नीतियों की प्रशंसा की है। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने‌ बुधवार को बताया कि […]

You May Like