ऑनलाइन निवेश के झांसे में 66 हजार रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों पर एफआईआर

ग्वालियर: साइबर अपराधियों ने एक और युवक को ऑनलाइन झांसा देकर उसके बैंक खाते से 66,787 रुपये हड़प लिए। शिकायत मिलने पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आश्रय ग्रीन सिटी, आदित्यपुरम निवासी 37 वर्षीय देवकुमार गुप्ता के साथ 20 जुलाई की शाम 6.32 बजे ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई। अज्ञात साइबर ठग ने उनके बैंक खाते से 66,787.11 रुपये निकाल लिए। बैंक खाते की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महाराजपुरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 459/26 में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक विनोद छारी कर रहे हैं। पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है।

Next Post

एम्बुलेंस से पहले पहुंची पुलिस, घायल की बचाई जान

Sun Aug 9 , 2026
सतना : जिले के कोठी थाना पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक घायल व्यक्ति की बचाई जान . एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज […]

You May Like