इंदौर में कल निकलेगा झिलमिलाती झांकियों का कारवां

इंदौर: अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार रात इंदौर में वर्षों पुरानी झांकी परंपरा एक बार फिर जीवंत होगी। शहर की विभिन्न मिलों में तैयार की गई आकर्षक और रोशनी से जगमगाती झांकियों का कारवां रात में सड़कों पर निकलेगा। झांकियों को अंतिम रूप देने के लिए मिल परिसरों में दिन-रात तैयारियां चल रही हैं।
झांकियों में आकर्षक विद्युत सजावट के साथ धार्मिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों को भी दर्शाया जाएगा। जैसे ही झांकियां शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगी, पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठेगा। झिलमिलाती झांकियों की एक झलक पाने के लिए शहर ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इंदौर पहुंचेंगे।
रातभर चलेगा झांकियों का कारवां
अनंत चतुर्दशी की रात इंदौर की सड़कों पर निकलने वाला यह झांकी कारवां शहर की पहचान बन चुका है। परिवार के साथ लोग देर रात तक सड़कों के किनारे खड़े होकर झांकियों का इंतजार करते हैं। झांकियों के साथ चलने वाला रोशनी और उत्साह का यह नजारा हर वर्ष इंदौर की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करता है।
प्रशासन और पुलिस द्वारा भी झांकी मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार की रात इंदौर एक बार फिर ‘झिलमिलाती झांकियों के शहर’ के रूप में नजर आएगा।
झांकी मार्ग
डीआरपी लाइन से शाम 6 बजे चल समारोह प्रारंभ होगा। इसके बाद झांकियां निम्न मार्गों से गुजरेंगी—
डीआरपी लाइन → मजदूर मैदान → भंडारी मिल → देवी अहिल्या मार्ग → एम.जी. रोड → कृष्णपुरा → नंदलालपुरा → जवाहर मार्ग → नरसिंह बाजार चौराहा → शीतला माता बाजार → गोराकुंड → खजूरी बाजार → राजवाड़ा। इसके बाद झांकियां वापस अपने-अपने मिल क्षेत्रों की ओर लौटेंगी।

Next Post

खामोशियों को मिली आवाज,संकेतों से सजा संवाद

Thu Sep 24 , 2026
सिंगरौली :अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सिंगरौली द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य मूक-बधिर एवं श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सांकेतिक भाषा के माध्यम से संवाद, समान अवसर और सामाजिक समावेशन को प्रोत्साहित करना […]

You May Like