खामोशियों को मिली आवाज,संकेतों से सजा संवाद

सिंगरौली :अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सिंगरौली द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य मूक-बधिर एवं श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सांकेतिक भाषा के माध्यम से संवाद, समान अवसर और सामाजिक समावेशन को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतुल कुमार खंडेलवाल जिला एवं प्रधान न्यायाधीश, उमेश सोनी अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, मनोरम तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉ. पुष्पराज सिंह सीएमएचओ, जेएन श्रीवास्तव तथा एसडी सिंह चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सिंगरौली सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

रेडक्रॉस चेयरमैन एसडी सिंह ने स्वागत उद्बोधन में सांकेतिक भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को शिक्षा, अधिकारों, अवसरों और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रभावी सेतु है। मुख्य अतिथि अतुल कुमार खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को सराहनीय पहल बताया और दिव्यांगजनों को सम्मान, समान अवसर और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी है।

Next Post

पुतिन राष्ट्रपति ट्रंप के साथ नई बैठक के लिए तैयार : क्रेमलिन

Thu Sep 24 , 2026
माॅस्को, 24 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच नई बैठक के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, “अब तक किसी भी उच्च-स्तरीय बैठक के […]

You May Like