किसानों की चमकी किस्मत, 16.96 कैरेट का मिला जेम क्वालिटी हीरा, पचास लाख से लेकर अस्सी लाख तक आंकी जा रही कीमत

सुरेश पाण्डेय

पन्ना, पन्ना जिले की रत्नगर्भा नगरी कब किसे रंक से राजा बना दे कुछ नही कहा जा सकता। एक ऐसा ही मामला आज फिर प्रकाश में आया है जिसमें दो वर्षो से एक ही परिवार के सात किसान अपनी निजी भूमि सरकोहा में हीरा उत्खनन का पट्टा लेकर खदान लगा रहे थे, जिन्हें कल शाम खदान की चाल के ऊपर ही जैम क्वालिटी का चमकता हुआ 16.96 कैरेट का हीरा अखिलेश पाल निवासी नारंगीबाग पन्ना को मिला, जिसकी अनुमानित बाजारू कीमत 50 लाख से लेकर 80 लाख रूपये तक आंकी जा रही है, जिसे आज हीरा कार्यालय में किसानों ने जमा किया है। अखिलेश पाल ने जिला ब्यूरो पन्ना को बताया कि दो वर्ष से वे अपने पार्टनरों के साथ प्रयासरत थे और जिस हीरे की चाल को धुलवाकर बिनाई की जा चुकी थी और हीरा नही मिला था उसी चाल में बारिश के मौसम में खदान का जायजा लेने पहुंचे पट्टाधारक अखिलेश पाल को जब मिट्टी के ढेर में यह चमकता पत्थर मिला। उसने बताया कि हीरे को जमा करा दिया गया है। नीलामी में जो राशि प्राप्त होगी जिसके बाद रॉयल्टी काटकर पूरी रकम सातों मजदूरों में बराबर-बराबर बांट दी जाएगी तथा इसका उपयोग बच्चीयों की शादी एवं बच्चो की शिक्षा में खर्च करेंगे।

Next Post

सिंधु ने विश्व चैम्पियनशिप में बंदरों को कंट्रोल करने की कोशिशों को सपोर्ट किया

Tue Aug 11 , 2026
नई दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के ऑर्गनाइज़र्स का सपोर्ट किया है, जिन्होंने नेशनल कैपिटल के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में बंदरों की समस्या से निपटने के लिए कदम उठाए हैं, भले ही सोशल मीडिया की नजर में […]

You May Like