
खरगोन। पुलिस ने अवैध गांजे की बड़ी खैप तस्करी होने से पहले पकडऩे में सफलता हासिल की है। करीब 2 लाख 30 हजार रुपए कीमत का यह गांजा महाराष्ट्र से जिले में पहुंचाया गया था, जिसे पुलिस ने तस्करी से पहले जब्त किया है। कार्रवाई में 15 किलो 434 ग्राम गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
खलटांका पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर ग्राम मुकुंदपुरा एबी रोड किनारे, सांई दरबार स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर निगरानी रखी गई। यहां एक बिना नंबर की बाईक पर शकर की बोरी व एक नीले रंग का बैग लिए संदिग्ध नजर आया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुरेश निवासी बोरमली पोस्ट आम्बे, तालुका शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) का होना बताया। थैली को चेक करने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। पुलिस ने बाईक सहित गांजे को जब्त कर सुरेश को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है।
