सतना : जिले के कोठी थाना पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक घायल व्यक्ति की बचाई जान . एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे की सूचना मिलते ही कोठी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक (आर-627) देवेंद्र सेन तथा एफआरवी 14 के पायलट उपेन्द्र सिंह बिना एक पल गंवाए घटनास्थल पर पहुंचे.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने 108 एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय घायल को एफआरवी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा
