देश के वीर शहीदों की याद में आज निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

सतना:देश के वीर अमर शहीदों की स्मृति और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चंद्रशेखर आजाद पूर्व सैनिक संगठन, सतना के तत्वावधान में रविवार, 9 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में पूर्व सैनिकों सहित शहर के नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप चौक, हवाई पट्टी से किया जाएगा। ब्रिगेडियर भूपेंद्र सिंह एवं रविभान सिंह ‘फौजी चाचा’ हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकलने वाली यह यात्रा महाराणा प्रताप चौक से सेमरिया चौक, भरहुत तिराहा, सर्किट हाउस चौक, सिविल लाइन चौक होते हुए कोठी तिराहा पहुंचेगी। यहां शहीद राजेंद्र सेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक, सिविल लाइन पहुंचेगी, जहां मंचीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा स्वरूप बेटियों के पद प्रक्षालन एवं पूजा-अर्चना के बाद मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद गणेश सिंह शामिल होंगे। वहीं सतना महापौर योगेश ताम्रकार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, ब्रिगेडियर भूपेंद्र सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Next Post

बारिश की बूंदों में लहराया तिरंगा, भोपाल में देशभक्ति के जोश ने बदला मौसम का मिजाज

Sun Aug 9 , 2026
भोपाल: रविवार को तेज बारिश के बीच जिला भाजपा की तिरंगा यात्रा निकाली गई। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए। बारिश लगातार […]

You May Like