राष्ट्रीय बजरंग दल ने बांग्लादेश का पुतला जलाया

आष्टा। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में दीपूचंद्र दास को पेड़ से लटका कर जिंदा जलाने की खबर से इंसान को अंदर तक झकझोऱ दिया है. अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष दीपक राठौर मोदी के नेतृत्व में कन्नौद रोड स्थित कालोनी चौराहे पर बांग्लादेश पुतला दहन किया. इस दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि बांग्लादेश में दीपूचंद्र दास को जिंदा जलाने वाला मामला बेहद दुखद है, वह हिंदुओं के मंदिर तोड़े जा रहे है और बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही ये निंदनीय है, यह नया भारत है अगर बांग्लादेश सरकार ने ठोस कदम उठा कर हिन्दुओं की सुरक्षा नहीं की तो भारत भी चुप नहीं बैठेगा क्योंकि ये मोदी जी का नया भारत है.

Next Post

तेंदुए-बाघ की तलाश में भटक रहे वनकर्मी

Thu Dec 25 , 2025
सीहोर। इन दिनों जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुआ और बाघ की मौजूदगी के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं वन विभाग के कर्मचारी भी संभावित ठिकानों की खाक छान रहे हैं, लेकिन अब तक कहीं भी तेंदुआ […]

You May Like