सिर्फ बड़े बड़े दावे करती है भाजपा : आप

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने जैतपुर हादसे पर कहा कि भाजपा की चार ईंजन की सरकार दावे तो बड़ी बड़ी करती है लेकिन सच्चाई यह है कि लोगों की जानें जा रही हैं।

श्रीमती आतिशी ने एक्स पर कहा ”इस दुखद हादसे से मन बेहद व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। भाजपा की चार इंजन की सरकार दावे तो बहुत बड़े-बड़े करती है लेकिन सच्चाई ये है कि दिल्ली में लोगों की जानें जा रही हैं। बारिश होने के बाद जलभराव हुआ, उसके कारण दीवार टूटकर गिरी जिसमें सात लोगों की जान चली गई।”

उन्होंने कहा ”क्या गरीबों की जान की कोई कीमत नहीं है? हल्की सी बारिश के बाद ही दिल्ली की हालत बेहद खराब हो जाती है।”

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा ”रक्षाबंधन जैसे पवित्र दिन पर दिल्ली के जैतपुर में हुआ हादसा बेहद पीड़ादायक है। तेज़ बारिश और जलभराव के बीच दीवार गिरने से सात अनमोल ज़िंदगियाँ चली गईं, जिनमें दो मासूम बच्चियाँ भी शामिल थी। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिजनों को इस असहनीय दर्द को सहने की शक्ति प्रदान करे।”

 

Next Post

रक्षा उत्पादन 1.51 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर

Sat Aug 9 , 2025
नयी दिल्ली, 9 अगस्त (वार्ता) वित्त वर्ष 2024-25 में देश का रक्षा उत्पादन बढ़कर 1,50,590 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 1.27 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 18 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि दर्शाता है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय की शनिवार […]

You May Like