शहर में फिर चलेगी अतिक्रमण विरोधी मुहिम

आष्टा: नगर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब सख्त रवैया अपनाने की दिशा में है. जिसे लेकर बैठक का आयोजित की गई. जिसमें उच्च अधिकारी, जन प्रतिनिधि, व्यापारिक संगठन शामिल हुए.एसडीएम स्वाति मिश्रा ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपने वाहन एवं अन्य सामानों को अपने निजी स्थान पर रखें. अन्यथा प्रशासन स त कार्रवाई करेगा. नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाना अत्यंत आवश्यक है.

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर की सुव्यवस्था और जनता की सुविधा के लिए अतिक्रमण मुक्त अभियान को दोबारा प्रभावी ढंग से शुरू किया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में एसडीओपी, तहसीलदार, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि, व्यापार महासंघ अध्यक्ष, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी व जन प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Next Post

बिजली कंपनी के DE पर कॉलोनियों के इलेक्ट्रिफिकेशन में गड़बड़ी का आरोप

Thu May 15 , 2025
सीहोर:मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के डीई अमित राय पर नवीन कॉलोनियों के इलेक्ट्रिफिकेशन में गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। शिकायत में दावा किया गया है कि राय ने कॉलोनियों का क्षेत्रफल कम दिखाकर कंपनी को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। सात कॉलोनियों के नाम भी सामने […]

You May Like