सांप और नेवले के बीच छिड़ी खतरनाक जंग 

सीहोर। मंडी अंडरब्रिज के पास सोमवार को उस समय राहगीरों की सांसें थम गईं, जब सड़क पर आमने-सामने आए नागराज और नेवले के बीच देखते ही देखते जोरदार जंग छिड़ गई. फन फैलाए विषधर की फुंकार और नेवले की बिजली जैसी फुर्ती ने सड़क को कुछ देर के लिए कुदरत के रणक्षेत्र में बदल दिया. इस रोमांचक मुकाबले को देखने राहगीर रुक गए और कई लोगों ने मोबाइल कैमरों में पूरा रोमांच कैद कर लिया. प्रत्यक्षदर्शी जितेंद्र राजपूत के अनुसार, अंडरब्रिज के समीप सड़क किनारे झाडिय़ों में हलचल के बाद अचानक सांप बाहर आया. देखते ही देखते उसने फन फैला लिया और जोरदार फुंकार के साथ मोर्चा संभाल लिया. कुछ ही क्षण बाद झाडिय़ों से नेवला निकला और सांप के सामने डटकर चुनौती पेश कर दी. इस दौरान सड़क के दोनों ओर का यातायात थम गया था. दोनों के बीच मुकाबला देर तक सड़क पर चलता रहा, लेकिन इसका अंतिम परिणाम सामने नहीं आ सका. दोनों जीव अचानक झाडिय़ों की ओर बढ़े और देखते ही देखते उनके बीच चल रहा संघर्ष नजरों से ओझल हो गया.

Next Post

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 7 अक्टूबर को दो चीते छोड़ेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Mon Oct 5 , 2026
सागर। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन अवसर पर सागर के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अक्टूबर को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों को छोड़ेगे। चीतों के आगमन के साथ ही बुंदेलखंड की धरती पर वन्यजीव संरक्षण और […]

You May Like