भारतीय राजदूत ने कुवैती अधिकारियों से की मुलाकात, पार्थिव शरीर लाने की प्रक्रिया तेज

कुवैत सिटी, 30 मार्च (वार्ता) कुवैत की भारतीय राजदूत परिमिता त्रिपाठी ने सोमवार को कुवैत के केंद्रीय शवगृह का दौरा किया। जल शोधन इकाई पर हुए हमले में जान गंवाने वाले एक भारतीय नागरिक का यहां पार्थिव शरीर रखा गया है। राजदूत ने यहां जनरल डिपार्टमेंट ऑफ क्रिमिनल एविडेंस के जनरल मैनेजर ब्रिगेडियर अब्दुल रहीम अल-अवधी से मुलाकात की। उन्होंने कुवैती अधिकारियों से मिली त्वरित और संवेदनशील सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

भारतीय दूतावास मृतक के परिवार के साथ निरंतर संपर्क में है और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। कुवैत सरकार के अनुसार, सोमवार (30 मार्च) को कुवैत के एक विद्युत एवं जल शोधन ईकाई पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गयी। विद्युत एवं जल मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस हमले में संयंत्र के सेवा भवन को भी नुकसान पहुंचा है। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम सात भारतीय नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और एक के लापता होने की खबर है।

Next Post

एण्डटीवी के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा समर रिफ्रेशमेंट्स

Mon Mar 30 , 2026
मुंबई, 30 मार्च (वार्ता) एण्डटीवी के कलाकारों ने अपने प्रशंसकों को अपने पसंदीदा समर रिफ्रेशमेंट्स के बारे में बताया है। गर्मी का मौसम खुद को ठंडा रखने, हाइड्रेटेड रहने और ऐसे ताज़गी भरे पेय पदार्थों का आनंद लेने का सही समय है, जो तेज़ गर्मी में भी ऊर्जा बनाए रखें। […]

You May Like