एण्डटीवी के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा समर रिफ्रेशमेंट्स

मुंबई, 30 मार्च (वार्ता) एण्डटीवी के कलाकारों ने अपने प्रशंसकों को अपने पसंदीदा समर रिफ्रेशमेंट्स के बारे में बताया है। गर्मी का मौसम खुद को ठंडा रखने, हाइड्रेटेड रहने और ऐसे ताज़गी भरे पेय पदार्थों का आनंद लेने का सही समय है, जो तेज़ गर्मी में भी ऊर्जा बनाए रखें। एण्डटीवी के कलाकारों ने बताया है कि वे इस मौसम में खुद को कैसे ठंडा और एनर्जेटिक रखते हैं। शो घरवाली पेडवाली में लतिका का किरदार निभा रही प्रियंवदा कांत ने कहा,“मेरे लिए गर्मी का मतलब है नैचुरली हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रहना। मैं अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हूँ, उसके बाद ताज़ा

नारियल पानी लेती हूँ, जो मुझे तुरंत फ्रेश महसूस कराता है। शूट के दौरान मैं हमेशा नींबू पानी या छाछ जैसे घर के बने पेय साथ रखती हूँ, जो ठंडक देने के साथ-साथ पाचन के लिए भी अच्छे होते हैं। मुझे तरबूज और खरबूजा जैसे मौसमी फल भी बहुत पसंद हैं, जो हल्के और रसदार होते हैं। शाम को मैं फ्रूट स्मूदी या ठंडा आम पन्ना पीना पसंद करती हूँ, जो मुझे तरोताज़ा कर देता है। मैं कोल्ड ड्रिंक्स से बचती हूँ और नेचुरल विकल्पों को चुनती हूँ, जो शरीर को अंदर से संतुलित और हाइड्रेटेड रखते हैं।“

भाभीजी घर पर हैं 2.0 में अनिता भाभी के किरदार निभा रही विदिशा श्रीवास्तव ने कहा,“गर्मी में ड्रिंक्स को लेकर मैं सिंपल और रिफ्रेशिंग चीजें चुनती हूँ। मैं दिनभर खूब पानी पीती हूँ और उसमें पुदीना या खीरा डालकर उसे और ताज़गी भरा बनाती हूँ। मेरा एक पसंदीदा ड्रिंक ठंडा गुलाब शरबत है, जो शरीर को ठंडक देता है। मुझे लस्सी और जलजीरा जैसे पारंपरिक पेय भी बहुत पसंद हैं, खासकर लंबे शूट के बाद। ताज़े जूस, जैसे संतरा और अनार भी मेरी डाइट का हिस्सा हैं, जो मेरी एनर्जी बनाए रखते हैं। मेरा मानना है कि खुद को हल्का और नैचुरल रखना ही सबसे अच्छा है।“

Next Post

सोशल मीडिया के दबाव में मत आइए, खुद को स्वीकार कीजिए: कुब्रा सैत

Mon Mar 30 , 2026
मुंबई, 30 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कुब्रा सैत ने आदर्श शारीरिक बनावट को लेकर सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि लोगों को अवास्तविक अपेक्षाओं के पीछे भागने की बजाय खुद को स्वीकार करने पर ध्यान देना चाहिए। सैत ने सलाह दी, “असली समस्या सोशल मीडिया […]

You May Like