संस्कृत साहित्य के विकास में साहित्याचार्य का अवदान पर व्याख्यान

सागर। साहित्याचार्य डॉ पंडित पन्नालाल जैन की 115 वीं जन्म जयंती पर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया. इस अवसर पर संस्कृत साहित्य के विकास में साहित्याचार्य का अवदान पर व्याख्यान हुआ.

जैन भ्रात संघ एवं डॉ पंडित पन्नालाल साहित्याचार्य स्मारक समिति के तत्वाधान में कटरा नमक मंडी स्थित कीर्ति स्तंभ के समक्ष प्रतिमा पर आमंत्रित और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता जैन भ्रात संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष अजित मलैया ने की. समारोह में ब्र. प्रदीप शास्त्री पीयूष जबलपुर, वरिष्ठ सहित्यकार टीकारण त्रिपाठी, ब्र. डी राकेश भैया, अंकित भैया धनेटा, जिनेश मलैया इंदौर, पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी, पार्षद जिनेश साहू, डॉ सुखदेव वाजपेई मंचासीन रहे. इस अवसर पर ब्रह्मचारिणी नीलम दीदी, डॉ रेखा जैन, जयंती दीदी विशेष रुप से उपस्थित रहीं. मंचासीन अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से अशोक शाह, अशोक फुसकेले, इंजी महेश जैन, अशोक पंडित जी, डॉ राजेश जैन, अजित सराफ द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन अशोक पिड़रुआ ने किया. ब्र. प्रदीप शास्त्री पीयूष जबलपुर ने ज्ञान दिवाकर पंडित पन्नालाल जी पर अपने विचार रखे. संस्कृत साहित्य के विकास में पंडित साहित्याचार्य का अवदान पर वरिष्ठ साहित्यकार टीकारण त्रिपाठी ने संबोधित किया. कार्यक्रम में कैलाश सिंघई, कपिल मलैया, राजीव चौधरी, डॉ अरुण सिंघई, डॉ महेंद्र जैन, डॉ अरुण सराफ, डॉ दिलीप जैन, डॉ राजेश जैन, मुकेश जैन ढाना, नलिन जैन, पैट्रिश फुसकेले, देवेंद्र जैन, दिलीप रांधेलिया, राजकुमार पड़ेले, संजय शास्त्री, डॉ मधुर जैन, अजीत नाहर, अरविंद जैन, अरविंद रवि, डॉ अमर जैन, अभिलाष चौधरी, डॉ अरविंद गोस्वामी, मुकेश सिंघई, राजेंद्र मलैया, डॉ चक्रेश्वर जैन, विमल जैन, राकेश जैन चच्चाजी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से डॉ राजेश जैन ने आभार व्यक्त किया.

 

 

Next Post

कायमपुर में आस्था और उत्साह का संगम: ठाकुर बाबा के मेले में उमड़ा जनसैलाब

Fri Mar 6 , 2026
सलामतपुर। जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत कायमपुर गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ठाकुर बाबा का पारंपरिक मेला होली की भाई दूज, 5 मार्च को आयोजित किया गया। मेले को लेकर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन में बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र […]

You May Like