कायमपुर में आस्था और उत्साह का संगम: ठाकुर बाबा के मेले में उमड़ा जनसैलाब

सलामतपुर। जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत कायमपुर गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ठाकुर बाबा का पारंपरिक मेला होली की भाई दूज, 5 मार्च को आयोजित किया गया। मेले को लेकर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन में बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु पहुंचे। मेले में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। विशेष रूप से बुंदेलखंड अंचल का प्रसिद्ध राई नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग कायमपुर पहुंचें। आयोजन समिति द्वारा मेले की तैयारियां कुछ दिन पूर्व से ही प्रारंभ कर दी गई थीं। समिति के आह्वान प क्षेत्र के दुकानदारों और व्यापारियों ने मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई। समिति का कहना है कि मेले में दुकान लगाने के इच्छुक व्यापारियों को नियमानुसार स्थान उपलब्ध कराया गया है।

ठाकुर बाबा के यहां जो भी मन्नत मांगते हैं वह होती है पूरी–

ग्रामीणों का मानना है कि ठाकुर बाबा का मेला क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करता है। प्रशासनिक स्तर पर भी मेले को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। बता दे की कायमपुर में हर साल होली के बाद भाई दूज पर प्राचीन ठाकुर बाबा मंदिर पर मेला लगता है एवं राई नृत्य का आयोजन होता है। जिसमें दूर-दूर से कई गांव के श्रद्धालु ठाकुर बाबा के दर्शन करने आते हैं। कई ग्रामीणों का कहना है कि ठाकुर बाबा के यहां जो भी मन्नत मांगते हैं वह पूरी होती है इसलिए यहां पर राई नृत्य होता है। वहीं इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से सलामतपुर थाना क्षेत्र का पुलिस बल मौजूद रहा।

 

 

Next Post

बहनों ने लगाया भाईयों के माथे पर तिलक

Fri Mar 6 , 2026
सिलवानी। नगर में भाई दूज का पर्व गुरुवार को परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगा कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। वहीं भाईयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया। होली के दूसरे दिन गुरुवार को नगर […]

You May Like