महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है।

श्री मोदी ने ‘एक्स’पर एक पोस्ट में कहा, “भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन! आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में अनगिनत लोगों को एक साथ लाते हुए महाकुंभ 2025 प्रयागराज में शुरू हुआ। महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भाव का उत्सव मनाता है।”

गौरतलब है कि महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा सार्वजनिक समागम और आस्था का सामूहिक आयोजन है, जो 12 वर्ष के अंतराल पर आयोजित होता है। इस समागम में मुख्य रूप से तपस्वी, संत, साधु, साध्वियां और सभी क्षेत्रों के तीर्थयात्री शामिल होते हैं। इस वर्ष महाकुंभ मेला प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।

Next Post

खरगे-प्रियंका की महाकुंभ के सफल आयोजन की कामना

Mon Jan 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पौष पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सोमवार से प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ की सफलता की कामना की और कहा कि यह हजारों साल पुरानी आस्था, धार्मिक संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा […]

You May Like