सिलवानी। नगर में भाई दूज का पर्व गुरुवार को परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगा कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। वहीं भाईयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया।
होली के दूसरे दिन गुरुवार को नगर में भाई दूज का पर्व मनाया गया। सुबह से ही बहनों में उत्साह देखा गया। शुभ मुहुर्त में पूजन के पश्चात घरों घर भाई दूज पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां पर पूर्ण विधि विधान के साथ चौक बना कर चौकी पर भाई को बैठाया गया। व माथे पर तिलक लगाया कर मुंह मीठा कराया गया। भाई ने भी समर्थ अनुसार उपहार देकर बहन की रक्षा का वचन लिया।
