​कार अड़ाकर मैनेजर के साथ मारपीट, लाठी से हमला कर मोबाइल तोड़ा

​सौसर। औद्योगिक क्षेत्र में नीलकमल कंपनी के पास सड़क पर कार अड़ाकर एक कंपनी मैनेजर के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। लोधीखेड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

गाड़ी मोड़ने की बात पर बदमाशों ने की मारपीट

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी अगस्त मुनी पान्डे 39 वर्ष निवासी गजानन कॉलोनी सौसर, जो ब्लू लेडर ईपीसी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर हैं, सोमवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे के लगभग अपनी कार MP 19 ZR 3470 से ड्यूटी पर जा रहे थे। इस बीच नीलकमल कंपनी के पास बोरगांव रोड पर सामने से आ रही सफेद रंग की कार MP 49 ZB 1580 के चालक ने अपनी गाड़ी उनके सामने अड़ा दी। कार सवार फैजान निवासी छिंदा और उसके एक अन्य साथी ने गाड़ी से उतरकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

​लाठी से हमला और तोड़फोड़

​विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने अपनी कार से लाठी निकालकर अगस्त मुनी पान्डे पर हमला कर दिया। हमले में मैनेजर के दाहिने पैर, जांघ और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने इस दौरान उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। जान बचाने के लिए पीड़ित अपनी कार छोड़कर कंपनी की ओर भागे। यही नही घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहे कार सवार बदमाशों ने स्कूटर पर सवार दंपति को टक्कर मार कर घायल कर दिया। इसके बाद वापस नागपुर की ओर भागने के दौरान प्रदेश की सीमा पर स्थित टोल बेरियर को क्षति पहुंचाई।

*​पुलिस की कार्यवाही*

​पीड़ित ने सिविल अस्पताल सौसर में उपचार कराने के बाद अपने मित्र विजय खवसे के साथ थाना लोधीखेड़ा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। टीआई एबी मर्सकोले के मुताबिक आरोपी फैजान और उसके साथी के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 296,115(2), 324(2) और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

आईएसबीटी से बस संचालन को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

Wed Feb 4 , 2026
सतना। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और नवनिर्मित इंटरस्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस सुगम यातायात के लिए आवश्यक सुझाव दिये। आईएसबीटी बस स्टैण्ड […]

You May Like