मोदी ने असम के सांसदों से मुलाकात कर बाढ की स्थिति की जानकारी ली, मदद का आश्वासन दिया

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां असम के सांसदों से मुलाकात कर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने राज्य के लोगों की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ,” असम के सांसदों से मुलाकात की और राज्य के विभिन्न भागों में वर्तमान बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं।” उल्लेखनीय है कि असम के शिवसागर, गोलाघाट, चराईदेव, जोरहाट, नगांव और कामरूप सहित छह प्रमुख जिलों में बाढ के कारण करीब पांच लोग प्रभावित हैं। राज्य के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापित लोगों के रहने के लिए 90 से अधिक राहत शिविर और 94 राहत वितरण केंद्र बनाये गये हैं।
राज्य में बाढ़ के कारण 37,000 हेक्टेयर से अधिक की फसल डूब गई है और हजारों मवेशी बह गए हैं।

.....

Next Post

जबलपुर में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, तस्कर मौके से फरार

Tue Jul 28 , 2026
जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 71 बोतल और 24 पाव शराब जब्त की है। पुलिस की दबिश पड़ते ही मुख्य आरोपी मोनू सबलोक अपने साथी के साथ बैग और थैले छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस […]

You May Like