झांकियों में दिखेगा सेना का शौर्य, पौराणिक कथाएं

इंदौर: अनंत चतुर्दशी पर आज शाम शहर में गौरवशाली परंपरा को जीवंत करता झांकियों का कारवां निकलेगा. करीब 30 झांकियां हजारों बल्बों की रोशनी से जगमगाती हुई धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश देंगी.हुकमचंद मिल की झांकियों में नरकासुर वध, भगवान नृसिंह का अवतार और राधा-मीरा का प्रेम दिखेगा. कल्याण मिल में भगवान कार्तिक का जन्म, सेना की शक्ति और महाभारत का अभिमन्यु प्रसंग जीवंत होगा. स्वदेशी मिल अहिल्या माता, नशामुक्ति संदेश और शिवजी के अर्धनारीश्वर रूप को दर्शाएगी.

मालवा मिल में बच्चों के लिए कालू मदारी, वट सावित्री और राम-केवट प्रसंग दिखाया जाएगा. राजकुमार मिल हनुमानजी द्वारा लंका दहन और हाथी-थीम पर आधारित झांकी पेश करेगी.होप मिल गणेश बारात और गंगा अवतरण पर झांकियां बनाएगी. इंदौर विकास प्राधिकरण की झांकियों में सेना का शौर्य, गजेंद्र-मोक्ष प्रसंग और महिषासुर मर्दिनी नजर आएंगी. नगर निगम डिजिटल विकास, स्वास्थ्य जागरूकता, सेना और गणेश विवाह की झांकियां पेश करेगा. वहीं खजराना गणेश मंदिर समिति आत्मनिर्भर भारत और गणेश नौका विहार की झांकियां निकालेगी.शहर की सड़कें देर रात तक इन झिलमिलाती झांकियों से गूंजेंगी. सुरक्षा के लिए 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और ड्रोन से निगरानी होगी.

Next Post

आज रात निकलेंगी परंपरागत झांकियां, 2 हजार पुलिस कर्मी ड्रोन से करेंगे निगरानी

Sat Sep 6 , 2025
इंदौर:अनंत चतुर्दशी पर आज रात शहर परंपरागत झांकियों के कारवां से रोशन होगा. करीब 12 संस्थानों की झांकियां और 50 से अधिक अखाड़े चल समारोह में शामिल होंगे. सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो हजार पुलिसकर्मी, 20 से अधिक वॉच टॉवर और ड्रोन लगाए जाएंगे. पूरा 8 किमी का मार्ग सीसीटीवी […]

You May Like