शातिर बदमाश चढ़े बागसेवनिया पुलिस के हत्थे 

2 वारदातों का खुलासा, 1.40 लाख का माल बरामद

भोपाल, 15 जनवरी. बागसेवनिया पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का कुल 1.40 लाख रपये का माल बरामद किया है. पूछताछ के दौरान इलाके में हुई दो वारदातों का खुलासा हुआ है. पकड़े गए आरोपी हबीबगंज के निगरानी बदमाश हैं. दोनों के खिलाफ पूर्व से एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं. डीसीपी जोन क्रमांक-2 संजय अग्रवाल ने बताया कि साकेत नगर नाले के पास स्थित एक मकान की बाउंड्री वाल कूदकर बदमाीश सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे. इसी प्रकार भेल संगम कालोनी स्थित एक सूने मकान की खिड़की की ग्रिल काटकर जेवरात समेत हजारों का सामान चोरी हुआ था. घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बदमाशों की तलाश में अलग-अलग टीमें लगाई गई थी. इलाके और मार्ग में लगे करीब 90 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने दोनों वारदातों को अंजाम देना और चोरी किए गए माल को दूसरे युवक को बेचना बताया. उसके बाद पुलिस ने दूसरे युवक को भी गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों का विवरण पुलिस ने इस मामले में नवीन सोलंकी उर्फ अभिषेक (24) निवासी बीडीए मल्टी बारह नंबर थाना हबीबगंज और चोरी का माल खरीदने वाले गजराज उर्फ गज्जू नामदेव (35) निवासी मल्टी बारह नंबर हबीबगंज को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से सोने का पेन्डल, सोने की 31 गुरिया, 4 जोड चॉदी की पायल, 1 चॉदी की चैन, 2 चॉदी के लेडीज कमर चाबी, 2 चॉदी के बिछिया, 1 सोने की हाय, 9 जोड चॉदी के पायल, 21 जोड चॉदी की बिछिया, 2 चॉदी के कड़ा समेत कुल 1 लाख 40 हजार का माल जब्त किया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में पहले से एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं.

Next Post

अरेरा हिल्स में जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार 

Wed Jan 15 , 2025
भोपाल, 15 जनवरी. अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने एक जिलाबदर बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी आकाश चौधरी उर्फ अक्कू (23) गोपाल किराना स्टोर के पास भीमनगर का रहने वाला है. पुलिस आयुक्त ने उसके खिलाफ पिछले साल […]

You May Like