ग्वालियर: ग्वालियर चंबल-संभाग का अति प्राचीनतम भगवान शिव मंदिर “धूमेश्वर धाम” जिले की भितरवार तहसील के ग्राम पंवाया में स्थित है। धूमेश्वर धाम के महामंडलेश्वर स्वामी श्री अनिरुद्धवन महाराज द्वारा 11 से 18 अगस्त तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका हवन, पूर्णाहुति एवं भण्डारा 18 अगस्त को होगा, कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन के आचार्य पंडित श्री नरोत्तम शास्त्री के श्रीमुख से किया जाएगा।
यह जानकारी श्री धूमेश्वर धाम के प्रमुख सेवक श्री हंसवन महाराज (भाऊ बाबा) ने बताया कि 11 से 17 अगस्त तक धूमेश्वर धाम में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में ग्वालियर चंबल संभाग के साथ-साथ प्रदेश भर के हजारों शिव भक्तों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाकर अपने जीवन का सुखी मार्ग प्रशस्त करें l
