कृषि स्नातक की 1472 सीटों के लिए प्रवेश प्रकिया शुरू

जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में कृषि स्नातक की प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार सीटों के लिए मैरिट के आधार पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर के मार्गदर्शन में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के अधीन स्नातक स्तर की 1472 सीटों के लिए कृषि आधारित पाठ्यक्रम बीएससी की मैरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश के लिये प्रक्रिया जारी है। दरअसल जनेकृविवि में 997 सभी विषयों की सीटें और राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर की 475 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसके अलावा एमएससी के सभी विभागों की चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है।

8 अक्टूबर को होगी प्रक्रिया पूर्ण

शिक्षण प्रभारी डॉ. जयंत भट्ट ने बताया कि 18 सितम्बर से 23 सितम्बर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया, जबकि दस्तावेजों का सत्यापन 19 सितम्बर से 24 सितम्बर तक और च्वॉइस फीलिंग 26 सितम्बर से 29 सितम्बर तक की जा रही है। 1 अक्टूबर को सीट आवंटन की प्रक्रिया होगी, इसके साथ ही 3, 6 और 8 अक्टूबर को प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

 

 

Next Post

तृतीय समयमान देय तिथि से भुगतान करें

Tue Sep 23 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने 30 वर्षीय तृतीय समयमान देय तिथि से भुगतान करने का राहतकारी आदेश पारित किया। इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को पालन के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता तृतीय श्रेणी कार्यालय सहायक पद से सेवानिवृत राम कुमार पटेल […]

You May Like