DEO के निरीक्षण में प्राचार्य सहित आधा दर्जन शिक्षक मिले गैरहाजिर,नोटिस जारी

सिंगरौली।जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए शिक्षा अधिकारी ने कड़ा रूख अपनाया है। शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने आज दिन शनिवार को सुबह ही चितरंगी विकास खण्ड के सिलफोरी एवं सिधार विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में प्राचार्य सहित आधा दर्जन शिक्षक गैरहाजिर मिले। जिन्हें शोकाज नोटिस जारी की गई है।

इधर जानकारी में बता दें कि जिले भर में शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाये जा रहे थे। बारिश के मौसम के चलते अधिकांश विद्यालय समय से नही खुलती थी और समय से पहले बंद हो जाती थी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर भी सवाल खड़े किये जा रहे थे। जिसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह के द्वारा आज सुबह चितरंगी विकास खण्ड के सिधार व सिलफोरी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में माध्यमिक शाला सिधार में 3 शिक्षक पदांकित किये गये हैं, लेकिन विद्यालय के समय पर तीनों शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। वही दो अतिथि शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। वही सिलफोरी में दो शिक्षक अनुपस्थित पाये गये, इसके अलावा शासकीय प्राथमिक शाला गुरूचहवा एवं सांदिपनी विद्यालय का भी डीईओ ने औचक निरीक्षण किया। आज के औचक निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी के तेवर रूख देखकर शिक्षको में हड़कंप की स्थिति निर्मित रही। गैरहाजिर पाये गये। प्राचार्य एवं शिक्षको को शोकाज नोटिस जारी की गई। इधर बता दें कि जिले भर में स्कूल व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं डीईओ के औचक निरीक्षण को लेकर अन्य विद्यालय के शिक्षको में उहाफोह की स्थिति निर्मित रही।

Next Post

स्कूल में आठवीं की छात्रा को सर्प ने डसा,हालत गंभीर

Sat Aug 2 , 2025
दमोह.जिले के बनवार शासकीय उच्चतम माध्यमिक शाला में एक कक्षा आठवीं की छात्रा रचना पिता सूरज सिंह लोधी 12 वर्ष निवासी लरगुआं पटी को सर्प ने डस लिया.जिसे परिजन शनिवार दोपहर आनन-फानन में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर जहां छात्रा का इलाज आईसीयू वार्ड में किया जा है. […]

You May Like