कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों के लिए नियुक्त किये प्रभारी

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस ने पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आज नये प्रभारी महासचिवों की नियुक्ति की है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए नये पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने को कहा है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने पार्टी महासचिव भूपेश बघेल को पंजाब तथा डॉ सैयद नासिर हुसैन को जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख का प्रभारी बनाया है।

पार्टी ने श्रीमती रजनी पाटिल को हिमाचल तथा चंडीगढ़, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश, गिरीश चाडोनकर को तमिलनाडु, अजय कुमार लल्लू को ओडिशा, के राजू को झारखंड, सुश्री मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, सप्तगिरि शंकर उलाका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम तथा नगालैंड और कृष्णा अलावेरु को बिहार का प्रभारी बनाया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने अब तक प्रभारी रहे दीपक बाबरिया, मोहन प्रकाश, भारत सिंह सोलंकी, राजीव शुक्ला, अजय कुमार और देवेंद्र यादव के प्रभारी के रूप में किए गए कार्यों की सराहना की है।

Next Post

ट्रम्प ने मोदी के साथ वार्ता में शुल्क कम करने की भारत की घोषणा का किया स्वागत

Fri Feb 14 , 2025
वाशिंगटन/नयी दिल्ली 14 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता में आयात शुल्क कम करने की भारत की घोषणा का स्वागत किया है। श्री ट्रम्प ने भारत द्वारा लगाए गए आयात शुल्क (टैरिफ) को ‘बहुत अधिक’ और ‘बहुत अनुचित’ करार देते हुए कहा […]

You May Like