
दमोह.जिले के बनवार शासकीय उच्चतम माध्यमिक शाला में एक कक्षा आठवीं की छात्रा रचना पिता सूरज सिंह लोधी 12 वर्ष निवासी लरगुआं पटी को सर्प ने डस लिया.जिसे परिजन शनिवार दोपहर आनन-फानन में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लेकर जहां छात्रा का इलाज आईसीयू वार्ड में किया जा है. कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर व जिपं सीईओ प्रवीण फुलपगारे को खबर लगते ही डीपीसी मुकेश द्विवेदी और बीआरसी जबेरा प्रमेंद्र वैद्य और शिक्षा सम्बंधित अधिकारी पहुंचे.जहां उन्होंने छात्र के बारे में परिजनों और डॉक्टर से जानकारी ली और बेहतर उपचार करने की बात कही. डॉक्टरों का कहना था कि छात्रा को सर्प नहीं डसा है, छात्रा घबरा गई है, इसलिए स्थिति यह बनी हुई है फिर भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
