शिवपुरी: 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी यांगचेन डोलकर भूटिया को शिवपुरी जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।इससे पहले वह इंदौर देहात में एसपी के पद पर कार्यरत थीं और अपने सख्त प्रशासनिक कामकाज के लिए जानी जाती हैं। शिवपुरी के वर्तमान एसपी अमन सिंह राठौड़ का तबादला इंदौर कर दिया गया है। इस बदलाव को जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के नजरिए से देखा जा रहा है।
पति भिंड के एसपी, पत्नी शिवपुरी की कमान संभालेंगी
यांगचेन डोलकर भूटिया के पति सूरज सिंह वर्मा भी 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे दतिया के एसपी थे और अब उन्हें भिंड जिले का एसपी बनाया गया है। इस तरह पति-पत्नी दोनों अब पड़ोसी जिलों शिवपुरी और भिंड की कानून व्यवस्था संभालेंगे।
Next Post
कनेक्टिविटी भी, रोजगार भी: पीथमपुर कॉरिडोर से खुलेगा निवेश का रास्ता- डॉ हितेश बाजपेई
Sun May 3 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के ग्राम नैनोद में इंदौर-पीथमपुर इकनॉमिक कॉरिडोर (प्रथम […]

You May Like
-
2 years ago
नशीली कफ सीरप की बड़ी खेप जप्त
-
1 year ago
प्रतिबंधात्मक आदेश फिर भी जल रही नरवाई
-
7 months ago
सरिया से भरा ट्रैक्टर तालाब में पलटा, चालक की मौत