रंगदारी नहीं दी तो धमकाया, दुकान में तोड़फोड़

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत शोभापुर फाटक न्यू कंचनपुर में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार को धमकाने के साथ दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बताया कि इमरान खान 40 वर्ष निवासी पुराना शोभापुर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह डेयरी का व्यवसाय करता है, उसकी शोभापुर फाटक न्यू कंचनपुर में मदर डेयरी के नाम से दुकान है, जब वह अपनी दुकान में बैठा था तभी प्रवीण रजक, देबू व एक अन्य सफेद रंग की मोपेड में आये और तीनों दुकान में आकर उससे बोले कि दुकान चलाना है तो 2 हजार रूपये इंज्वाय करने के लिये दो, उसने रूपये देने से मना किया तो देबू व अन्य व्यक्ति ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की, प्रवीण रजक अपनी मोपेड से तलवार निकालने लगा तो वह दौड़ लगाकर भाग गया फिर तीनों ने उसकी दुकान के सामने खड़ी एक्टिवा में तोडफोड़ किये। दुकान में रखे कूलर फ्रिज में तोडफोड़ कर दूध घी के डिब्बे एवं आलमारी पलटा दिया।

Next Post

कुंडलपुर के पास पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत

Mon Jun 23 , 2025
दमोह। पटेरा कुम्हारी मार्ग पर कुंडलपुर के पास अर्टिगा कार अनियंत्रित पेड़ से टकरा जाने से चालक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है.रविवार रात अर्टिगा कार जो की कुम्हारी तरफ से आ रही थी कि कुंडलपुर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिसमें चालक की […]

You May Like