
ग्वालियर। भारत विकास परिषद् तानसेन शाखा द्वारा आज पी डी कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे छात्रों को गुरु का महत्व बताते हुए गुरु का वंदन कराकर विद्यालय के श्रेष्ठ छात्रों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शाब्दिक स्वागत अध्यक्ष सुमित्रा सिकरवार द्वारा किया गया।भारत विकास परिषद का संक्षिप्त परिचय अखिलेश पांडे विकास रत्न द्वारा दिया गया। स्कूल की प्राचार्य अर्चना मिश्रा द्वारा परिषद परिवार का स्वागत किया गया। शाखा संरक्षक रामरतन गर्ग द्वारा गुरु शिष्य परंपरा पर उद्बोधन दिया गया। 24 शिक्षकों का सम्मान छात्र एवं छात्राओं द्वारा चंदन तिलक, माल्यार्पण एवं चरण वंदन कर किया गया। स्कूल के 2 मेधावी छात्र मयंक जैन जिन्होंने 12 वीं कक्षा में 91.8 प्रतिशत एवं कु.वैष्णवी सिकरवार जिन्होने 10 वीं कक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए उनका अभिनंदन किया गया। सभी छात्रों को विनय पांडे द्वारा शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव डा प्रवीण कुमार चिरगैयां तथा आभार व्यक्त श्रीमती पूनम पांडे द्वारा किया गया।
