इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने दूसरे को मारा थप्पड़

नई दिल्ली 01 अगस्त (वार्ता) नियमित विमान सेवा कंपनी इंडिगो की उड़ान में एक यात्री द्वारा दूसरे को थप्पड़ मारने की घटना सामने आयी है।

इस घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर एक यात्री ने दूसरे को थप्पड़ मार दिया। पास खड़ी चालक दल की सदस्य बीच-बचाव करती दिख रही है।

एयरलाइंस ने एक बयान में घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि घटना शुक्रवार की है। एक यात्री द्वारा उदंड व्यवहार का मामला समाने आया है। सूत्रों ने बताया कि यह वाकया मुंबई से कोलकाता जा रही उड़ान संख्या 138 की है।

बयान में कहा गया है कि कोलकाता उतरने पर यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया है। उसने इस तरह के व्यवहार को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताते हुये इसकी कड़ी निंदा की।

एयरलाइंस ने कहा कि चालक दल के सदस्यों ने मानक परिचालन प्रक्रियाओं के अनुरूप कार्य करते हुए आरोपी यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया। इसके बारे में सभी नियामक एजेंसियों को सूचना दे दी गयी है। उसने कहा कि विमान सेवा कंपनी सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और सम्मानपूर्ण वातावरण मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

बालोद में ट्रक-ऑयल टैंकर की टक्कर में दो की मौत तीन घायल

Fri Aug 1 , 2025
बालोद, 01 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फागुनदाह गांव के पास शुक्रवार को एक भूसे से भरे ट्रक और ऑयल टैंकर के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में ट्रक चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक में सवार तीन अन्य […]

You May Like