पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नई दिल्ली 19 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की गिरावट आने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.64 प्रतिशत लुढ़ककर 62.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की गिरावट लेकर 65.03 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

राहुल द्रविड़ ने जुरेल का किया बचाव, मैच में चूकने पर अफसोस जताया

Mon May 19 , 2025
नई दिल्ली, 19 मई (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दबाव में धैर्य बनाए रखने के लिए युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की प्रशंसा की और इस सीजन में टीम की करीबी हार के बावजूद कठिन परिस्थितियों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का श्रेय उन्हें दिया। रविवार को […]

You May Like

मनोरंजन