बालोद में ट्रक-ऑयल टैंकर की टक्कर में दो की मौत तीन घायल

बालोद, 01 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फागुनदाह गांव के पास शुक्रवार को एक भूसे से भरे ट्रक और ऑयल टैंकर के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में ट्रक चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, ऑयल टैंकर जगदलपुर से भिलाई जा रही थी जबकि ट्रक गुंडरदेही से भूसा लेकर राइस मिल जा रहा था। इस बीच ट्रक जैसे ही फागुनदाह गांव के पास पहुंचा और सामने से आ रही ऑयल टैंकर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस ने मृतकों शैलेश ठाकुर (41 वर्ष), पिता टीका राम ठाकुर, निवासी ग्राम पेंड्री, थाना गुंडरदेही,बुद्ध लाल ढीमर (50 वर्ष), पिता मंगतू राम, निवासी ग्राम फुण्डा, थाना रनचिराई, जिला बालोद के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों रूप सिंह यादव (60 वर्ष), पिता भगोली यादव, निवासी ग्राम पेंड्री,लोमन ठाकुर (50 वर्ष), पिता लगनु राम ठाकुर, निवासी ग्राम पेंड्री,हृदय राम ठाकुर (50 वर्ष), पिता दया राम ठाकुर, निवासी ग्राम पेंड्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Next Post

रियासी में भूस्खलन में एसडीएम रामनगर, बेटे की मौत, पत्नी, बेटी समेत छह गंभीर रूप से घायल

Sat Aug 2 , 2025
जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शुक्रवा को आए भूस्खलन की चपेट में आकर उधमपुर जिले के रामनगर के उप-मंडल मजिस्ट्रेट (जेकेएएस अधिकारी) और उनके बेटे की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और बेटी सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि रामनगर […]

You May Like