ऑटो में छूटा 2 लाख रुपए से भरा बैग मिला सुरक्षित लौटाया

इंदौर:एमजी रोड पुलिस की सक्रियता और ऑटो चालक की ईमानदारी से राजगढ़ निवासी एक व्यापारी की मुस्कान लौट आई. राजगढ़ के घनश्याम माहेश्वरी खरीदारी के लिए इंदौर आए थे. राजवाड़ा क्षेत्र में खरीदारी करने के बाद वे लौटे तो उन्हें अहसास हुआ कि उनका बैग ऑटो में ही छूट गया है. बैग में 2 लाख रुपए नकद और जरूरी दस्तावेज रखे थे.

थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि घबराए माहेश्वरी ने तुरंत एमजी रोड थाने में शिकायत की थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए बीट आरक्षक रोहित पाराशर को तलाश के निर्देश दिए. आरक्षक ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली और कई ऑटो चालकों से पूछताछ की. लगातार प्रयासों के बाद वही ऑटो और उसमें रखा बैग बरामद कर लिया. बैग और नकदी सही-सलामत मिलने पर फरियादी ने इंदौर पुलिस की तत्परता और ऑटो चालक की ईमानदारी की खुलकर सराहना की.

Next Post

वियतनाम में तूफ़ान मातमो से 15 लोगों की मौत

Fri Oct 10 , 2025
हनोई, 10 अक्टूबर (वार्ता) वियतनाम में तूफ़ान मातमो के कारण हुई भारी बारिश और बाढ़ में देश के उत्तरी और उत्तर-मध्य में 15 लोगों की मौत हो गयी है और आठ अन्य घायल हो गये। आपदा एवं डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्राधिकरण ने बताया कि […]

You May Like