दतिया: गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर के पास संतोष कुशवाह के खेत में बगैर प्रशासनिक अनुमति के चल रही बोरिंग मशीन ने एक जान ले ली।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक देवसिंह गाँड व घायल राजकुमार श्याम बोरिंग मशीन पर चढ़कर काम कर रहे थे। उसी समय चालक शनमुगम पेरियासामी (निवासी नामक्कल, तमिलनाडु) ने लापरवाहीपूर्वक मशीन को अचानक चालू कर आगे-पीछे चला दिया, जिससे देवसिंह नीचे गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
जबकि राजकुमार घायल हो गए। बोरिंग मशीन मालिक क्षेत्र में एक एजेंट तैयार करता है जो बोरिंग के पोइंट दिखाने से लेकर सभी की जिम्मेदारी एजेंट की होती है क्योंकि एजेंट को मशीन मालिक द्वारा स्पेशल कमीशन दिया जाता है। मृतक की रघुनाथ सिंह पुत्र मोहन सिंह गौड (25), निवासी ग्राम दरबारी, थाना चितरंगी, जिला सिंगरौली (म.प्र.) के रूप में शिनाख्त हुई है।
