सिंगरौली :कलेक्टर गौरवा बैनल द्वारा एनसीएल के अमलोरी परियोजना का भ्रमण कर परियोजना द्वारा पर्यावरण संरक्षण, खनन सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओ पर परियोजना के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की।बैठक के दौरान क्षेत्रिय महाप्रबंधक द्वारा परियोजनओं की प्रमुख विशेषतओं उत्पादन की स्थिति सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ-साथ अपनायें गये नवाचारो की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में कलेक्टर ने मजदूरों के अधिकारों तथा संबद्ध विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा मजदूरो के एचपीसी नियमानुसार वेतन तथा अन्य लाभ एवं खान में कार्य करने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने माइनिंग प्लान के अनुसार कंपनी द्वारा किए जा रहे खनन तथा कुछ हिस्सो में खनन प्रक्रिया पूर्ण होकर वन विभाग द्वारा किए गए वृक्षारोपण की भी जानकारी प्राप्त की।
परियोजना अंतर्गत प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाये गये ऑटोमैटिक व्हीसी वाशिंग सिस्टम का अवलोकन किया एवं निर्देशित किया कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए इसी तरह के अन्य नवीन आधुनिक नवाचारो को भी शामिल करें तथा सामाजिक स्तर पर भी नवाचारो के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे। तत्पश्चात कलेक्टर ने खदान के कार्यस्थलों का भी निरीक्षण किया एवं कार्य-प्रक्रियाओं की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना के सुरक्षित एवं पर्यावरण केंद्रित सतत विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान संबंधित परियोजना के वरिष्ट अधिकारी मौजूद रहे।
