हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, गंभीर रूप से झुलसा, भोपाल रेफर

बेगमगंज। कृषि उपज मंडी के सामने स्थित दुकानों पर बिजली का सर्किट लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में भोपाल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम मानपुर निवासी 20 वर्षीय अतुल रैकवार पिता प्रकाश रैकवार अपने दोस्त क्रश लोधी के चाचा बृजेन्द्र लोधी की फतेहपुर स्थित कृषि मंडी के सामने दुकान पर सर्किट लगाने का काम कर रहा था। रात करीब 8:30 बजे वह दुकान की छत पर चढ़ा और इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से अतुल बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

देश भर में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सरदार 150 यूनिटी मार्च आयोजित होंगे

Sat Oct 18 , 2025
ग्वालियर। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी खास बनाने में जुटी है. इसको लेकर मध्यप्रदेश सहित देश भर में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सरदार 150 यूनिटी मार्च आयोजित किया जाएगा. मध्यप्रदेश सहित ग्वालियर में सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर 31 […]

You May Like