सामूहिक जनेऊं संस्कार से फिजूल खर्च रोकें – भागवताचार्य मधु कृष्ण

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में आज श्री परशुरामेश्वरम मंदिर राम कुई पर सामूहिक जनेऊं संस्कार के पूर्व दिवस पर प्राश्चित संकल्प सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता तथा भागवताचार्य मधु कृष्ण दुबे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह के मुख्य वक्ता समाज सेवी देवेन्द्र कुमार पाठक थे। पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण से पंडित गिरिराज गुरुजी पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री के मुख्य आचार्यत्व में हुआ।

मुख्य अतिथि भागवताचार्य मधु कृष्ण दुबे ने कहा कि पहली बार सामूहिक जनेऊं संस्कार सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा निशुल्क किया जाना स्वागत योग्य है। सनातन संस्कृति एवं चारों वेद पाठ नित्य कर्म में युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने में मदद करता है। फिजूल खर्च रोकने में मददगार सामूहिक जनेऊं संस्कार समारोह हैं। मुख्य वक्ता देवेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि 16 संस्कारों की जानकारी सभी सनातनी को होना चाहिए। अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार जनेऊ संस्कार है।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महेश मिश्रा ने बताया कि अभिजीत त्रिपाठी, देवांश पाराशर, जितेंद्र बाजपेयी, उत्कर्ष बाजपेयी, ध्रुव दीक्षित, बालकृष्ण तिवारी, दिपेंद्र शर्मा, संकेत मिश्रा, आयुष शर्मा, देव शर्मा, आर्यन तिवारी,

मोहित सचदेवा का 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे से श्री परशुरामेश्वरम मंदिर पर पंडित गिरिराज गुरुजी पंडित ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, रमाकांत शास्त्री जी के मुख्य आचार्यत्व में जनेऊं संस्कार होगा।

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 170 वीं जयंती एवं शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 120 वीं जयंती भडैया नवमी पर सामूहिक जनेऊं संस्कार धारियो को वरिष्ठ बुजुर्गो द्वारा आशीर्वाद, 39 वरिष्ठ समाजसेवी को राष्ट्र सेवक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। नवीन आजीवन सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

मुख्य अतिथि जगद्गुरु आनन्देश्वर महाराज, संस्थापक श्री गंगा जगद्गुरु धाम अखाड़ा परिषद होंगे। मुख्य वक्ता बी एम शर्मा, विनोद भार्गव, प्रवीण पाठक होंगे। अध्यक्षता किशन मुदगल करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, डॉ मुन्नालाल शर्मा ने किया। आभार कोषाध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित ने माना।

समारोह में संगीता शर्मा,रेनू शर्मा, तरुण लता पाठक, मंजू मिश्रा, किरण मिश्रा, लक्ष्मी पाराशर, अनिता दीक्षित, संध्या तिवारी, प्रीति शर्मा,मधु दुबे बबिता, कमलेश, गिर्राज गुरु, ब्रह्मदत्त शास्त्री, डॉक्टर मुन्ना लाल शर्मा, योगेंद्र दीक्षित, कृष्ण बिहारी दुबे, भगवती शर्मा, आदि उपस्थित थे।

 

राष्ट्र सेवक सम्मान से ये होंगे सम्मानित

वरिष्ठ समाजसेवी जयराम पचौरी, अखिलेन्दु अरजरिया, डॉ.औ. एन. कौल, डॉ.अशोक मिश्रा, श्रीमती गीता भारद्वाज महेश मुदगल, रामबाबू कटारे, कुलवीर भारद्वाज,रामनारायण मिश्रा, आत्मा राम शर्मा,डॉक्टर केशव पांडे, राजेश नायक, कालीचरण शर्मा, भुवनेश सोनू बाजपेई, परमानंद शर्मा, राम पाठक मुरार,नरेश कटारे,श्रीराम शर्मा, केपी अरजरिया, जगदीश प्रसाद शर्मा, डॉ. दिलीप समाधिया जितेंद्र राजौरिया, डॉ. अजय गौड़, डॉ. अविनाश शर्मा, डॉ. राम रावत, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. उज्जवल शर्मा, डॉ. विवेक देवलिया, डॉक्टर राष्ट्र अमन, डॉ. गौरव कवि भार्गव, डॉ. ध्रुव पाठक, अनिरुद्ध तिवारी, अरविंद शुक्ला, शशीकांत दीक्षित, नरेंद्र कुमार शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, बसंत पाराशर, दीप शर्मा, विजय कब्जू, पवन मिश्रा, महंत सतीश शर्मा केदारपुर, कृष्ण बिहारी दुबे, एच बी शर्मा।

Next Post

प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान, छोटे किसान आसानी से कर सकेंगे आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग

Wed Jul 22 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसानों की सहूलियत के लिये प्रत्येक विधानसभा में कम से कम एक “कृषि यंत्र किराये की दुकान” अनिवार्य रूप से खोलने की तैयारी चल रही है। कृषक कल्याण वर्ष में जल्दी ही इस पहल के परिणाम मिलेंगे। छोटे और सीमांत किसानों को […]

You May Like