बालाघाट:जिले के किरनापुर तहसील अंतर्गत हट्टा से लगे ग्राम पंचायत गढ़दा (बूढ़ेना, कोडापटोला, पवारी टोला) के ग्राम गढ़दा के पवारी टोला का पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से मार्ग पूरी तरह बंद हो चुका है और साथ ही गढ़दा से बूढ़ेना पहुंच मार्ग पर पुलिया निर्माण न होनें के कारण रास्ता पूरी तरह 6 माह बंद रहता है।
अन्य समस्या भी है जिनका सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है । इन सब को ध्यान में रखते हुए आज गढ़दा ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीणों साथ बब्बर सेना एक दिवसीय जल सत्याग्रह कर रही है
यह जल सत्याग्रह आंदोलन को करने के ओर भी जरूरी कारण है जिसमें पहली ग्राम पारस पानी कोड़पा टोला पक्की सड़क एवं पुलिया के निर्माण की मांग। नाहरवानी डामर रोड से पवारी टोला और चचानमेटा तक पक्की सड़क एवं पुलिया निर्माण की मांग। गढ़दा से बूढ़ेना के रास्ते में पुलिया निर्माण की मांग। बूढ़ेना डामर रोड से तिवड़ी खुर्द तक पक्की सड़क निर्माण की मांग। कोड़पा टोला के बच्चों को पुलिया न होने के कारण स्कूल तक आने के लिए 5 किलोमीटर घूम कर आना पड़ता है।
बूढ़ेना के बच्चों को स्कूल के लिए 3 किलोमीटर दूर से घूम कर आना पड़ता है। साथ ही पवारी टोला के स्कूल के बच्चों को 5 किलोमीटर घूम कर अलग रास्ते से जाना पड़ता है। साथ ही वहां निवास करने वाले सभी ग्रामवासियों को गांव से अपने रोजगार के लिए भी अलग अलग रास्तों से घूम कर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
इन सभी मांगो को पूरा करने के लिए बब्बर सेना के साथ पूरी ग्रामवासी एक दिन का जल सत्याग्रह आंदोलन करने जा रहे है।यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण रहेगा एवं पुलिश प्रशासन से इस आंदोलन में सहयोग करने की अपील किया गया है ।
