पटवारियों ने कामकाज बंद कर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली । पटवारियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के विरोध में आज बुधवार को जिलेभर के पटवारी कामकाज बंद कर जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रभाकर सिंह चौहान की अगुवाई में पटवारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। ज्ञापन में पटवारियों ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों को आधार बनाकर पटवारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनमें असंतोष है। पटवारी संघ का कहना है कि विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पटवारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसके बावजूद कार्यों में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों और परिस्थितियों को ध्यान में रखे बिना पटवारियों पर कार्रवाई की जा रही है। संघ ने मांग की कि किसी भी पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करने से पहले नियमानुसार जांच और उचित प्रक्रिया का पालन किया जाए। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि पटवारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई जारी रही तो संघ आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बाध्य होगा। संघ ने पूर्व में की गई निलंबन एवं दंडात्मक कार्रवाई की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा पटवारियों को तत्काल राहत देने की मांग प्रशासन से की है। बुधवार से कामकाज बंद कर कलेक्ट्रेट पहुंचना इसी विरोध का हिस्सा बताया गया है।

Next Post

सिंगरौली में सेवा ज्योति यात्रा का हुआ आयोजन

Wed Oct 7 , 2026
सिंगरौली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर भारत के प्रधानमंत्री तक जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा आज बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। संगठन की ओर से आज इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए […]

You May Like