भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त आदित्य विजय सिंह का बुधवार, 11 नवंबर को भोपाल में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक जगत में शोक की लहर है।एवी सिंह 1970 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी थे।
उन्होंने अपने लंबे प्रशासनिक कार्यकाल में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शासनकाल में वे मार्च 2002 से जनवरी 2004 तक मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव रहे। इसके बाद उन्होंने राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। प्रशासनिक क्षेत्र में उनके अनुभव और सेवाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
