जिला मुख्यालय बैढ़न के एक पखवाड़े से नापतौल दफ्तर में लटका है ताला

सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित नापतौल विभाग का कार्यालय पिछले एक पखवाड़े यानी 20 दिनों से बंद पड़ा है। कार्यालय के दरवाजे पर रोजाना ताला लटका रहता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी कहां हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।विभाग की इस उदासीनता का खामियाजा सीधे आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बाजार में बाट-माप की गड़बड़ी पर नियंत्रण रखने वाला विभाग खुद ही अपनी जिम्मेदारियों से दूर नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिला मुख्यालय के कई सब्जी विके्रता और किराना दुकानदार आज भी किलो के स्थान पर पुराने प्रचलित बाट यानी किलो-वाट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे वस्तुओं की सही मात्रा को लेकर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की आशंका बनी रहती है। नापतौल में गड़बड़ी की शिकायतों के बावजूद विभागीय कार्रवाई का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
विभाग में भी है स्टाफ की कमी
बताया जाता है कि कार्यालय में निरीक्षक सहित अन्य छोटे स्टाफ को मिलाकर महज दो-तीन कर्मचारियों की तैनाती है। कर्मचारियों की कमी अपनी जगह है, लेकिन कार्यालय का लगातार बंद रहना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर जाएं तो कहां जाएं? बाजार में शुद्ध तौल सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी निभाने वाला विभाग कब सक्रिय होगा,यह बड़ा सवाल है। वहीं कई उपभोक्ताओं ने कहा कि नापतौल विभाग का कोई औचित्य नही दिख रहा है। क्या कार्रवाई करते हैं, कहां और कब कार्रवाई करते हैं, निरीक्षक जानकारी साझा करने में परहेज करते हैं।

Next Post

ईरान से युद्ध करने की राजनीतिक कीमत चुका रहे हैं अमेरिका, इजरायल : पेजेश्कियान

Wed Nov 11 , 2026
तेहरान, 11 नवंबर (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और इजरायल उनके देश के खिलाफ युद्ध करने के फैसले की राजनीतिक कीमत चुका रहे हैं। श्री पेजेश्कियान ने तुर्की में आयोजित सीओपी31 में भाग लेने के लिए तेहरान से रवाना होने से पहले कहा […]

You May Like