बांध में मिला एम्बुलेंस चालक का शव

बालाघाट। थाना लामता को गाँव के लोगों के माध्यम से गुरुवार सुबह खबर मिली कि 108 एम्बुलेंस चालक अरविंद का शव ढूटी बांध के कछार जलक्षेत्र में प़डा है।

पुलिस के अनुसार कटंगी मथरा टेकाड़ी निवासी अरविंद 31 अगस्त से लापता था। उनके पिता थानसिंह उईके ने लामता थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानसिंह के अनुसार, अरविंद 29 अगस्त को ड्यूटी पर गए थे। वह घर नहीं लौटे और मोबाइल फोन भी नहीं उठा रहे थे। बाद में पता चला कि वह मोटरसाइकिल लेकर निकले थे।लामता थाना के प्रधान आरक्षक दिनेश धुर्वे ने बताया कि अरविंद नशे के आदी थे। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि कछार के जलक्षेत्र में शौच के दौरान फिसलकर गहरे पानी में चले गए। पानी में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। गुरुवार को ही सायम को मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन को सौंप दिया गया है l पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

बरसते पानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लोकल व राष्ट्रीय मुद्दों पर गरजी भीड़

Thu Sep 4 , 2025
खंडवा। बरसते पानी में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस ने किसानों के फसल बीमा की राशि, प्याज-कपास उत्पादकों को उचित दाम, मतदाता सूचियों की गड़बड़ियां सुधारने व शुद्धिकरण की मांग उठाई। साथ ही खंडवा-मूंदी, खंडवा-हरदा व अन्य सड़कों की खराब […]

You May Like