ओएफके में तेंदुए का मूवमेंट, दहशत बढ़ी, वन विभाग अलर्ट

जबलपुर: आयुध निर्माणी खमरिया के आवासीय परिसर ईस्ट लेंड में तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद यहां के रहवासियों, कर्मचारियों में दहशत का माहौल निर्मित हो गई। सूचना पर वन विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। इसके साथ ही निगरानी भी बढ़ा दी गई है। रविवार को सुबह और शाम में भी वन विभाग की टीमें गश्त करने पहुंची थी।
जानकारी के अनुसार आर्डनेंस फैक्ट्ररी खमरिया ओएफके परिसर में तेंदुआ की चहलकदम बढ़ती जा रही है। तेंदुआ सुबह-सुबह फैक्ट्री के सेक्शन-2 के बाहर बेखौफ होकर विचरण करता देखा गया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है ।फैक्ट्री परिसर में तेंदुआ की चहलकदम की खबर सेे कर्मचारियों रहवासी सहम से गए। इसके बाद सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी गई। जिसके बाद वन अमले ने भी निगरानी बढ़ा दी है। विदित हो कि फैक्ट्री परिसर के भीतर जंगल है। हर सेक्शन के बीच में सुरक्षा कारणों से छोटी पहाड़ी व जंगल है। खमरिया निर्माणी में पहले भी तेंदुओं का मूवमेंट सामने आ चुका है। प्रबंधन ने सुरक्षा के मददेनजर पिंजरे भी रखवा दिए लेकिन तेंदुआ पिंजरे के अंदर फटका तक नहीं है। लगातार तेंदुए का मूवमेंट बना हुआ है।
इनका कहना है
ओएफके में तंदुुए का मूवमेंट बना हुआ है। वीडियो भी सामने आए है। वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। रविवार को सुबह और शाम को भी टीमों ने गश्त की है। रात में भी यहां निगरानी की जा रही है।
अपूर्व प्रखर शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी जबलपुर

Next Post

राजनांदगांव में 43.61 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम

Mon Aug 10 , 2026
राजनांदगांव (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के लिए 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए […]

You May Like